{"_id":"6a96d88f9733b56cd90e5135","slug":"youth-admitted-to-de-addiction-center-dies-under-suspicious-circumstances-ashram-news-c-340-1-del1011-153001-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
परिवार ने केंद्र के कर्मचारियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सोमवार रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शिनाख्त 31 साल के मोहित के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के करीब दो घंटे बाद ही परिवार को उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। जब तक परिजन वहां पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार ने केंद्र के कर्मचारियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहित परिवार के साथ जहांगीरपुरी के ई ब्लॉक में रहता था। परिजनों के मुताबिक उसे शराब पीने की लत थी। परिवार वालों ने सोमवार को उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। मृतक मोहित के जीजा अशोक कुमार ने बताया कि सेंटर ले जाते समय उसकी हालत ठीक थी। दो घंटे बाद मौत कई सवाल खड़े कर रही है। मोहित पहले भी इसी नशा मुक्ति केंद्र में रह चुका था। उस दौरान सेंटर में मौजूद एक युवक उसे परेशान करता था। उन्होंने बताया कि मोहित दोबारा वहां जाने से डरता था। उसने अपने परिवार वालों को यह बात बताई थी। शराब की लत छुड़ाने के लिए परिवार वालों ने उसे दोबारा भर्ती करवा दिया। उसके जीजा ने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज परिवार को पूरी तरह नहीं दिखाई जा रही है। पुलिस ने उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच चल रही है।