फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered against seven people, including the husband.

Haridwar News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति सहित सात पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against seven people, including the husband.
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट करते हुए उसका मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। महिला हेल्पलाइन में चली काउंसिलिंग के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-1 बीएचईएल निवासी नेहा जोशी ने बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2024 को शिवालिक नगर निवासी आदित्य अवस्थी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज और कार की मांग करने लगे। आरोप है कि पति नशा करते हैं और गाली-गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर 2025 में करवाचौथ से पहले रात में सोते समय पति ने उसके सिर पर मुक्कों से वार किया। बचने के लिए उसने सास-ससुर का दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने भी उसे ही चुप रहने के लिए कहा। आरोप है कि सहारनपुर में भी इसी तरह मारपीट की गई। फैक्टरी में काम के दौरान भी पति ने उसके साथ दुर्व्यवहार और ऑफिस में हाथ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सास माधुरी शर्मा और ननद प्राची खन्ना वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करते हुए वीडियो कॉल कर गाली-गलौज करती। दहेज के ताने देती हैं। ननदोई हर्ष खन्ना भी गाली-गलौज और मानसिक रूप से परेशान करते हैं। ननद के ससुर अनूप खन्ना अभद्र टिप्पणी, उनकी पत्नी किरन खन्ना अपमानजनक टिप्पणी करती रही।

आरोप है कि बीती 21 मई की रात पति उसे मायके छोड़कर चले गए और इसके बाद उसे वापस लेने नहीं आए। 9 जून और 24 जून को उसने पति को वापस ले जाने के लिए संदेश भेजे, लेकिन 24 जून को पति ने उसे व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed