{"_id":"6a96d0a0cbd813ef800d6ddf","slug":"husband-attacks-wifes-throat-with-a-sharp-weapon-treatment-underway-bastar-news-c-1-1-noi1494-4674250-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: पत्नी को मनाने मायके पहुंचा पति, विवाद के बाद कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: पत्नी को मनाने मायके पहुंचा पति, विवाद के बाद कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
Tue, 01 Sep 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:33 PM IST
सार
मेडिकल कालेज डिमरापाल के सामने मंगलवार की दोपहर एक पति ने अपनी पत्नी के घर जाकर उसके साथ हुए विवाद के बाद उसके ऊपर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के तत्काल बाद घायल को उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया हैं। जहाँ उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल को लाया गया मेकाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के गर्दन पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जबकि घायल महिला को परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पामेला निवासी 29 वर्षीय पिंकी की शादी पंडरीपानी निवासी संतोष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लगातार बढ़ती अनबन के कारण पिंकी कुछ समय से अपने पति का घर छोड़कर मायके पामेला में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को संतोष अपनी पत्नी को वापस घर लाने और उसे मनाने के इरादे से पामेला स्थित उसके मायके पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि संतोष ने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पिंकी की गर्दन पर वार कर दिया।
विज्ञापन
अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। घायल पिंकी को देखकर परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों की मदद ली और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाज) पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद आरोपी संतोष मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और विवाद के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।