फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband attacks wife's throat with a sharp weapon; treatment underway.

जगदलपुर: पत्नी को मनाने मायके पहुंचा पति, विवाद के बाद कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Tue, 01 Sep 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 07:33 PM IST
सार

मेडिकल कालेज डिमरापाल के सामने मंगलवार की दोपहर एक पति ने अपनी पत्नी के घर जाकर उसके साथ हुए विवाद के बाद उसके ऊपर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के तत्काल बाद घायल को उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया हैं। जहाँ उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
Husband attacks wife's throat with a sharp weapon; treatment underway.
घटना के बाद घायल को लाया गया मेकाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के सामने मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के गर्दन पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जबकि घायल महिला को परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पामेला निवासी 29 वर्षीय पिंकी की शादी पंडरीपानी निवासी संतोष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लगातार बढ़ती अनबन के कारण पिंकी कुछ समय से अपने पति का घर छोड़कर मायके पामेला में रह रही थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को संतोष अपनी पत्नी को वापस घर लाने और उसे मनाने के इरादे से पामेला स्थित उसके मायके पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि संतोष ने कथित तौर पर घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पिंकी की गर्दन पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। घायल पिंकी को देखकर परिजनों ने तत्काल आसपास के लोगों की मदद ली और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाज) पहुंचाया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।


घटना के बाद आरोपी संतोष मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और विवाद के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed