{"_id":"5a3aa9e74f1c1bc9678c30a2","slug":"71513794023-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले दोस्तों के साथ गए दलित युवक की हत्या हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले दोस्तों के साथ गए दलित युवक की हत्या हुई
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले दोस्तों के साथ गए युवक की हत्या
लाठी-डंडों से हत्या कर शव जनपद बुलंदशहर में फेंक दिया
सूचना मिलते ही घर में कोहराम मचा, रोते बिलखते परिजन मौका ए वारदात पर पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। तीन दिन पहले दोस्तों के साथ गए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर जनपद बुलंदशहर में हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन घटना स्थल की ओर रवाना हो गए।
बहादुरगढ़ निवासी जयप्रकाश का भतीजा नितिन (18) तीन दिन पहले कुछ दोस्तों के साथ घर से गया था जो वापस नहीं लौटा। तीन दिन बाद भी नितिन की वापसी न होने पर परिजनों ने बुधवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रहे थे। इस सूचना मिली कि नितिन की हत्या कर शव जनपद बुलंदशहर के गांव किसौले के जंगल में किसान नरेंद्र त्यागी के बाग में पड़ा हुआ है। उसके बाद मां राजेंद्री समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बसपा नेता शिवदत्त जाटव को साथ लेकर नितिन के परिजन पहले मौका ए वारदात और फिर वहां से बुलंदशहर मॉर्चरी को रवाना हो गए। जयप्रकाश का कहना है कि जो युवक उसके भतीजे नितिन को घर से बुलाकर ले गए थे, उन्हीं ने उसकी हत्या की है। इसलिए पुलिस कातिलों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। सराय चौकी इंचार्ज जगदीप सिंह मलिक का कहना है कि मृतक नितिन के शरीर और चेहरे पर काफी गंभीर चोट दिखाई दे रही है। इससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या लाठी-डंडों समेत किसी वजनी चीज से हमला कर की गई है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना की विवेचना की जा रही है, जिससे बहुत जल्द सुराग हाथ आने पर कातिलों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।