फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   महिला की खुदकुशी के मामले में जमकर हंगामा हुआ

महिला की खुदकुशी के मामले में जमकर हंगामा हुआ

Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
महिला की खुदकुशी के मामले में जमकर हंगामा हुआ
महिला की खुदकुशी मामले में जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन

मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने दाह संस्कार रुकवा
कई घंटों की माथापच्ची के बाद समझौता होने पर अंतिम संस्कार हो पाया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। महिला की खुदकुशी के मामले में मायके वालों के हंगामा के बाद पुलिस ने दाह संस्कार रुकवा दिया। कई घंटों की माथापच्ची के बाद समझौता होने पर ही अंतिम संस्कार हो पाया।
गढ़ में नक्का कुआं रोड पर कोतवाली से कुछ दूरी पर दो बच्चों की मां शुक्रवार को खुदकुशी करने के लिए फंदे पर झूल गई थी। इस दौरान खिड़की से नजर पड़ते ही सास के शोर मचाने पर आए पड़ोसियों ने रस्सी का फंदा काटकर महिला को नीचे उतारकर नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया था। हालत नाजुक होने पर महिला को मेरठ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया था। शनिवार सुबह को महिला का शव घर लाया गया, जहां से दोपहर करीब एक बजे पति समेत उसके परिजन शव को दाह संस्कार के लिए ब्रजघाट के श्मशान घाट ले गए। इस बीच मृतका के परिजन वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को चिता में रखने से रोक दिया। उसके बाद स्थानीय लोग और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच कई घंटों तक बातचीत का दौर चला। इस दौरान उनके बीच समझौता होने के बाद ही दाह संस्कार हो पाया।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज राजीव शर्मा का कहना है कि मायके वालों की शिकायत पर दाह संस्कार रुकवाया गया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर किसी भी कार्रवाई के बिना दाह संस्कार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed