{"_id":"59b437f34f1c1bf97f8b5842","slug":"31504983027-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाटरी के नाम करीब 28 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाटरी के नाम करीब 28 लाख रुपये हड़पे
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटरी के नाम करीब 28 लाख रुपये हड़पे
-आरोपी घर बेचकर हुआ फरार, पीड़ितों ने की पुलिस से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। सिकंदर गेट निवासी एक दंपति पर 11 लोगों ने लाटरी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रुपये हड़पकर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार सिकंदर गेट निवासी एक दंपति पिछले काफी समय से लाटरी डालने का कार्य करता था। ऐसे में कुछ दिन पूर्व 11 लोगों ने उसे लाटरी की किश्त जमा करनी शुरू कर दी। इसमें अनुराग गुप्ता ने 1.30 लाख रुपये, शमशुल हक ने 3.36 लाख रुपये, इकराम ने 58 हजार रुपये, असलम ने 3.60 लाख रुपये, साजिद ने 3.30 लाख रुपये, नदीम ने 4.60 लाख रुपये, जफर ने 3.40 लाख रुपये, रिजवान ने 1.50 लाख रुपये, शब्बीर ने 60 हजार रुपये, दानिश व वकील ने 3-3 लाख रुपये जमा कर कुल 28 लाख 24 हजार रुपये जमा कर दिए। एक सप्ताह पूर्व वह मौका पाकर घर छोड़कर फरार हो गया। इस बीच लोगों को शक हुआ तो वह उसके घर गए। लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। उन्हें घर बेचकर फरार होने की जानकारी मिली तो इनके पैरो तले जमीन खिसक गई। इस दौरान उसे काफी तलाश किया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित परेशान होकर उसे ढूंढने में जुटे हैं। शनिवार देर शाम मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
हरपाल सिंह बने सिंभावली थाना प्रभारी
हापुड़। सिंभावली थाना प्रभारी जनक सिंह पुंडीर को एसपी हेमंत कुटियाल ने हटा दिया। इनके स्थान पर पेशकार उपनिरीक्षक हरपाल सिंह को तैनाती दी गई हैै। जबकि निरीक्षक जनक सिंह पुंडीर को पेशकार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
09 एचपीआर 34