{"_id":"59b437f84f1c1bfe7f8b580e","slug":"181504983032-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप की कोशिश
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप की कोशिश
-विरोध करने पर मारपीट कर घायल किया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम घर में अकेला पाकर चार लोगों ने महिला से चाकू की नोक पर गैंगरेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के पति ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने शनिवार को थाने में तहरीर दी है। इसके तहत वह पड़ोस के एक गांव में दुकान करता है। शुक्रवार को भी वह दुकान गया हुआ था। घर पर पत्नी अकेली थी। शाम करीब चार बजे गांव के ही तीन लोग अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर पर पहुंचे और उसकी पत्नी को अकेला देखकर उसे चाकू की नोक पर कमरे में खींच रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ आरके राठी का कहना है कि मामला महिलाओं के आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। इसमें दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो चुका है। इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है।