{"_id":"6a9889d9230776b64705a7af","slug":"workers-four-day-old-body-found-in-room-lucknow-news-c-13-lko1070-1901236-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कमरे में मिला श्रमिक का चार दिन पुराना शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कमरे में मिला श्रमिक का चार दिन पुराना शव
Thu, 03 Sep 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग। मवैया इलाके में किराये पर रहने वाले श्रमिक राजू (36) का शव बुधवार सुबह उनके कमरे में तख्त पर मिला। शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। लोगों को कमरे से तेज दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई।
सूचना पर मकान मालिक और पुलिस मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर खोला गया। पुलिस का दावा है कि राजू की मौत संभवतः बीमारी के चलते हुई है। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि राजू पिछले दस वर्षों से अजय कुमार के मकान में रहते थे। छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। राजू के पास से मिला आधार मवैया के पते का है। मकान मालिक और आसपास के लोगों ने बताया कि राजू से मिलने कोई नहीं आता था। ऐसे में उनके परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। मौके से एक मोबाइल फोन मिला है जो लॉक है। पुलिस मोबाइल की मदद से राजू के परिचितों और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।