फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations of assault and attempted murder of a woman after she reached her maternal home.

Gorakhpur News: मायके पहुंचकर महिला से मारपीट, हत्या की कोशिश का आरोप

Thu, 03 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and attempted murder of a woman after she reached her maternal home.
सिकरीगंज। पति की मौत के बाद ननद और उसके पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाली महिला ने अब मायके पहुंचकर मारपीट और चाकू से जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सिकरीगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी और बेटियों की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

सिकरीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी सीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में संतकबीरनगर जिले के घनघटा थाना क्षेत्र के घोरांगे गांव निवासी देवकी से हुई थी। वर्ष 2019 में पेंटिंग का काम करते समय ऊंचाई से गिरने के कारण पति की मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, पति की मौत के बाद वह अपनी सास के साथ रहकर बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी। आरोप है कि इसके बाद ननद और उसका पति उसे और उसकी बेटियों को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। इससे परेशान होकर वह बच्चों के साथ अपने मायके इसरौली में रहने लगी। पीड़िता का आरोप है कि एक सितंबर को ननदोई चाकू लेकर उसके मायके पहुंचा। वहां उसने मारपीट की और चाकू से जान से मारने की कोशिश की। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed