{"_id":"6a988c8c21092b3fac01bd82","slug":"the-threat-was-issued-by-brandishing-a-pistol-shaped-lighter-not-an-actual-firearm-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1438076-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तमंचा नहीं, पिस्टल के आकार का लाइटर लहराकर दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तमंचा नहीं, पिस्टल के आकार का लाइटर लहराकर दी थी धमकी
विज्ञापन
भटहट। घर में घुसकर भाई-बहन की पिटाई और तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देने के मामले की पुलिस जांच में नया मोड़ सामने आया है। जिस पिस्टल को लहराने का आरोप लगाया गया था वह असलहा नहीं बल्कि पिस्टल के आकार का लाइटर निकला। पुलिस ने मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया है। घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है।
मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के करमहां बुजुर्ग के टोला चूड़िहारी का है। सोमवार को सैफ अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कार से पहुंचे पांच युवक उसके घर में घुस आए। युवकों ने उसे और उसकी बहन को लाठी-डंडों से पीटा और पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी जेपी पाल के अनुसार, जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ी रंजिश का सामने आया है। तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती का ननिहाल करमहां बुजुर्ग में है। युवती से बातचीत को लेकर उसके मौसी के बेटे और करमहां बुजुर्ग निवासी एक युवक के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई।