फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसान का अपहरण कर रंगदारी मांगी

किसान का अपहरण कर रंगदारी मांगी

Tue, 18 Dec 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
किसान का अपहरण कर रंगदारी मांगी
किसान का अपहरण कर रंगदारी मांगी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव पूठ के जंगल से खेतों पर काम कर रहे किसान का अपहरण कर छह बदमाशों ने रंगदारी की मांगी। रंगदारी न देने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से परेशान किसान ने एसडीएम को पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ निवासी कैलाश ने सोमवार को एसडीएम ज्योति राय को शिकायती पत्र दिया है। बताया कि वह 14 दिसंबर को दोपहर तीन बजे अपने खेतों पर काम कर रहा था। इसी दौरान जनपद अमरोहा क्षेत्र के गांव पिपलौती और श्यामपुरी निवासी छह बदमाश उसके खेतों पर पहुंच गए। किसान का आरोप है कि खेतों पर पहुंचते ही आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर गंगा पार ले गए और उससे तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बदमाशों के चंगुल से किसी तरह निकलकर वह अपने गांव पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि घटना के संबंध में उसने आरोपियों को नामजद करते हुए थाना बहादुरगढ़ में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उसे जान माल का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने एसडीएम से मामले की जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसडीएम ने बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। वहीं इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed