फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गांव सैना में छापा मारा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गांव सैना में छापा मारा

Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गांव सैना में छापा मारा
80 किलो सफेद रसगुल्ला जमीन में दबवाया
विज्ञापन

- खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गांव सैना में मारा छापा
गढ़मुक्तेश्वर। त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए क्षेत्र में नकली मिठाई बनाने का धंधा एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गांव सैना में छापामारी कर 80 किलो मिलावटी सफेद रसगुल्ले जमीन में दबवा दिए है। दिवाली समेत त्योहारी सीजन को लेकर सिंभावली समेत गढ़ और आसपास के क्षेत्र में नकली मिठाइयां बनाने का धंधा जोरों पर है। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गांव सैना में मिठाइयों की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। जहां से एक स्थान पर कीड़े लगे हुए करीब 80 किलो सफेद रसगुल्ले बरामद हुए। जिन्हें कब्जे में लेकर उसके नमूने भरने के बाद मिठाई को जमीन में दबवा दिया गया। जानकारी के अनुसार सिंभावली और बहादुरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में नकली मिठाई बनती हैं, लेकिन हर साल खाद्य सुरक्षा विभाग चंद नमूने लेकर अपने कार्य की इतिश्री कर लेता है। जबकि पूरे वर्ष इन गांवों में बनने वाले नकली सफेद रसगुल्ले और पनीर की पूरे एनसीआर में सप्लाई होती है। साल भर चलने वाला मीठे जहर का यह धंधा लोगों को स्लो प्वाइजन दे रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एचपी सिंह ने बताया कि नकली मावे से तैयार रसगुल्लों के नमूने लेकर उन्हें जमीन में गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed