{"_id":"5d05552b8ebc3e57f53996fd","slug":"1560630559530-hapur-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
30 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
हापुड़। वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर रोड से कार में रखी 30 पेटी शराब की बरामद की। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जदीद चौकी प्रभारी टीम के साथ बुलंदशहर रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक तस्कर कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना पर आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व आबकारी की टीम ने बुलंदशहर रोड स्थित सामिया गार्डन के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर हरियाणा मार्का की तीस पेटी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार पुत्र गिरीराम निवासी सोनीपत हरियाणा बताया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गयी है।