फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किशोरी की मौत पर आंसू बहाता रहा फूलगढ़ी

किशोरी की मौत पर आंसू बहाता रहा फूलगढ़ी

Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की मौत पर आंसू बहाता रहा फूलगढ़ी
किशोरी की मौत पर आंसू बहाता रहा फूलगढ़ी
विज्ञापन

हापुड़। नौकरों द्वारा किशोरी की रेप के बाद हत्या से फूलगढ़ी मोहल्ला गमजदा है। गुरुवार को पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों के बाहर मौजूद थे, लेकिन कोई शोरगुल नहीं था। बुधवार को देर रात ही पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का चौराखी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बुधवार को मोहल्ला फूलगढ़ी में किशोरी के साथ विश्वास पात्र नौकरों द्वारा की गई दरिंदगी लोगों को रह-रहकर विचलित कर रही थी। सुबह से ही मोहल्ले का माहौल गमगीन था। पूरे मोहल्ले में खामोशी छायी थी। लोग घरों के बाहर मौजूद जरूर थे, लेकिन गुमसुम थे। पीड़ित के घर लोगों का सांत्वना देने के लिए आना-जाना लगा हुआ था। हर किसी की आंखों में गम और गुस्सा था। मोहल्ले में आसपास के घरों में चूल्हा नहीं जला।
विज्ञापन

उधर, देर रात करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव घर पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। देर रात में ही बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में शव का चौराखी पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने नम आंखों से बिटिया को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत में हैं बेटियां, मां-बाप परेशान
वारदात से मोहल्ले की लड़कियां दहशत में हैं। बृहस्पतिवार को कुछ लड़कियां ही स्कूल और ट्यूशन के लिए निकलीं। ज्यादातर लड़कियां घरों में रहीं। उनके परिजनों के माथे पर भी चिंता की लकीरें साफ दिख रही थीं। बेटियों की सुरक्षा को लेकर मोहल्ले के लोग काफी परेशान दिखे। मोहल्ले की एक महिला ने कहा कि हमलोग बेहद असुरक्षित माहौल में जी रहे हैं। यहां महिला, बेटियां, वृद्ध कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है। हादसे के बाद करीबी लोगों पर भी भरोसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed