फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ घायल हुए

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ घायल हुए

Sun, 25 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ घायल हुए
सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अलग-अलग रास्तों पर हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत आठ लोग घायल हो गए। इनमें हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने दो को मेरठ रेफर कर दिया।

गढ़ के स्याना चौपला पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के नीचे से स्याना की तरफ जा रही इंडिका कार में हाईवे पर फर्राटा भर रही डग्गामार जीप की साइड लग गई, जिससे कार में बैठे रामवीर सिंह, उसका बेटा तनु, चाचा वीरपाल और चालक सुखबीर निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। जो मेरठ से सामान खरीदकर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे सफारी कार ब्रजघाट गंगा पुल की रेलिंग में टकरा गई, जिससे उसमें सवार योगेश, उसका भाई विवेक, भतीजा कार्तिक और चालक हितेष निवासी बरेली घायल हो गए, जो दिल्ली के शाहदरा में रहने वाली बहन रीना के बेटे के जन्मदिन के कार्यक्रम से वापस जा रहे थे। तीसरी घटना शनिवार की दोपहर को गढ़-मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास हुई, जहां गन्ने से भरी ट्राली की साइड लगने से बाइक चला रहा विवेक और पीछे बैठा उसका पड़ोसी मंजीत निवासी किला परीक्षितगढ़ घायल हो गए, जो गढ़ में दोस्त से मिलकर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, लेकिन हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने हितेष और मंजीत को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed