{"_id":"6697fa2dbd41c9d5f10b787d","slug":"child-drink-diesel-died-hapur-news-c-306-1-gha1001-108210-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पानी समझकर मासूम ने पिया डीजल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पानी समझकर मासूम ने पिया डीजल, मौत
Wed, 17 Jul 2024 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में पानी समझकर 20 माह की बच्ची ने बोतल में रखा डीजल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में बुधवार की सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतका का दफीना कर दिया है।
गांव निवासी शब्बू अली खेतीबाड़ी करते हैं। तीन दिन पहले वह अपने घर पर कामकाज कर रहे थे। वहीं उनकी 20 माह की बेटी आतिफा घर पर ही खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची चारा काटने वाली मशीन के पास पहुंच गई। जहां प्यास लगने पर मासूम ने पानी समझ कर बोतल में रखा हुआ डीजल पी लिया। डीजल पीने से बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे तुरंत ही लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल से भी चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर किया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की सुबह आतिफा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराया है, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। बुधवार की दोपहर बाद मृतका का शव गांव में पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में मासूम को सुपुर्दे खाक कर दिया है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि डीजल पीने से दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हुई है। परिजनों ने इस संबंध में सूचना कोतवाली में दी है। मृतका का दफीना गांव में करा दिया गया है।