{"_id":"6845c29f3479a8aaf40d9abf","slug":"cattle-meat-hapur-news-c-135-1-hpr1001-125611-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: देवनंदनी फ्लाईओवर पर कट्टे में मिला पशु मांस, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: देवनंदनी फ्लाईओवर पर कट्टे में मिला पशु मांस, हंगामा
Sun, 08 Jun 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित देवनंदनी फ्लाईओवर पर कट्टे में पशु मांस मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत कराकर पशुपालन विभाग को बुलाकर मांस के नमूने कराए। इसके बाद पुलिस ने गड्ढ़े में पशु मांस को दबवा दिया। किसी वाहन से मांस से भरा कट्टा गिरने की आशंका जताई जा रही है।
देवनंदनी फ्लाईओवर पर रविवार की शाम राहगीरों ने कट्टे में पशु मांस पड़ा देखा था। इसकी सूचना किसी ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दे दी। सूचना पर संगठन के सह संयोजक रितिक त्यागी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस दौरान राहगीरों की भारी भीड़ भी फ्लाईओवर पर एकत्र हो गई। पशु मांस मिलने व हंगामे की सूचना पर थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
पुलिस ने पशुपालन विभाग व नगरपालिका अधिकारियों को पशु मांस मिलने की सूचना दी। सूचना पर पशुपालन विभाग के टीम ने मौके पर पहुंचकर मांस के नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी से गड्ढ़ा खोदवाकर मांस को दबवा दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी वाहन से पशु मांस से भरा कट्टे का गिरना प्रतीत हो रहा है। पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर बुलवाकर मांस का सैंपल लिया गया है। इसके बाद पशु मांस को गड्ढे में दबवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।