{"_id":"68559a27d412ba80a10c173d","slug":"cattle-hit-old-men-hapur-news-c-135-1-hpr1005-126188-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सांड़ ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर दो फिट हवा में उछाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सांड़ ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर दो फिट हवा में उछाला
Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गांव दोयमी में सांड़ ने बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मारकर दो फिट हवा में उछालकर जमीन पर गिरा दिया। इससे बुजुर्ग की रीढ की हड्डी और कंधे में चोट आई है। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग मांगे राम त्यागी शुक्रवार की सुबह करीब सवा 11 बजे गांव में किसी कार्य से जा रहे थे। तभी पीछे से आए एक काले रंग के सांड़ ने उनको टक्कर मारकर हवा में उछाल दिया। घटना देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया। ग्रामीणों ने घायल को नगर के रेलवे रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो सांड़ खुलेआम घूम रहे हैं। इन दोनों को पकड़ने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आए दिन दोनों किसी न किसी को घायल कर रहे हैं। विशेषकर, बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सभी की चिंता बनी हुई है। मामले में खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह का कहना है कि गांव में टीम भेजी जा रही है। पशुपालन विभाग की मदद से सांड़ों को पकड़कर गोशाला भिजवाया जा रहा है।