{"_id":"667ee461192fc828fd03e4e5","slug":"car-bumped-with-a-mini-truck-hapur-news-c-306-1-gha1001-107788-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकराई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकराई कार
Fri, 28 Jun 2024 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी के निकट हाईवे किनारे खड़े मनी ट्रक से एक कार पीछे से भिड़ गई। हादसे से गुस्साए कार सवार युवकों ने चालक की पिटाई कर दी और अपनी कार को मौके पर ही छोड़कर उसका मिनी ट्रक लेकर भाग निकले। चालक ने तुरंत पुलिस को लूट की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मिनी ट्रक को सिंभावली के जंगल से बरामद कर लिया।
फिरोजाबाद निवासी अशोक कुमार बृहस्पतिवार की देर रात को मुरादाबाद से दिल्ली मिनी ट्रक लेकर जा रहा था। गांव अठसैनी के पास किसी काम के चलते चालक ने मिनी ट्रक हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ट्रक से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में मौजूद युवकों ने मिनी ट्रक चालक के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी युवकों ने चालक की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवक अपनी क्षतिग्रस्त कार को वहीं छोड़कर मिनी ट्रक अपने साथ ले गए। जिसके बाद पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मिनी ट्रक सिंभावली क्षेत्र में नहर पटरी पर खड़ा मिल गया है। मामला सड़क हादसे से जुड़ा है। जिसे लेकर जांच कराई जा रही है।