फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

रसोई गैस-बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी केरोसिन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
रसोई गैस-बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी केरोसिन
विज्ञापन

पिलखुवा। बिजली तथा गैस उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों से अब मिट्टी का तेल नहीं मिलेगा। शासन के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों ने गैस एवं बिजली उपभोक्ताओं की जांच शुरू कर दी हैं।

सरकार ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जिन महिला एवं पुरुषोें के पास बिजली तथा रसोई गैस का कनेक्शन होगा, उन्हें अब सरकारी राशन की दुकान से राशन कार्ड पर केरोसिन अर्थात मिट्टी का तेल नहीं मिल सकेगा। राशन की दुकानों से मिट्टी का तेल अब बीपीएल कार्ड धारक को मिलेगा, जिनके पास बिजली कनेक्शन व रसोई गैस नहीं है। शासन के निर्देश पर अपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बिजली एवं गैस उपभोक्ताओं की जांच कर लिस्ट बनानी शुरू कर दी हैं। रसोई गैस का प्रयोग करने वाले और लाइट आदि को बिजली का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को केरोसिन नहीं देने से सरकार को लाखों रुपये प्रतिमाह के राजस्व का लाभ होगा। धौलाना तहसील के पूर्ति निरीक्षक कमलेश कुमार झा ने बताया कि रसोई गैस तथा बिजली उपभोक्ताओं की लिस्ट बनाकर शीघ्र शासन को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के इन उपभोक्ताओं को अब राशन की दुकानों से राशन कार्ड पर मिलने वाला मिट्टी का तेल नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed