फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   broke relationship bride group

Hapur News: गोदभराई के बाद वधु पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

Fri, 07 Apr 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
broke relationship bride group
गढ़मुक्तेश्वर। गोद भराई की रस्म के बाद वधु पक्ष द्वारा रिश्ता तोड़ने और बरात लाने की धमकी देने के मामले में वर पक्ष ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने न्यायालय के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसका कहना है कि उसके बेटे की शादी जनपद गौतमबुद्धनगर के कलौदा, थाना जारचा निवासी रमेश राणा की बेटी के साथ तय हुई थी। शादी के लिए 22 फरवरी की तारीख तय की गई। जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ रमेश के घर पहुंचे और गोद भराई की रस्म पूरी की। जिसमें 11 हजार रुपये समेत सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान दिया। शादी से एक सप्ताह पहले रमेश राणा ने फोन कर उसे बताया कि उसकी बेटी किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और वह लोग उसी से अपनी बेटी की शादी करेंगे। 21 फरवरी को आरोपी पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर पहुंचे। जहां उन्होंने बरात न लाने के लिए कहा। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने बरात लाने पर बंधक बनाकर पीटने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। वहीं आरोपी पक्ष गोद भराई में दिया सामान भी वापस नहीं लौटा रहा। इस संबंध में उसने बहादुरगढ़ थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर अमानत में ख्यानत, अभद्रता और जान से मारने की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed