फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alligation of rape and blackmail

Hapur News: दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल कर ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 14 Feb 2026 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 14 Feb 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
alligation of rape and blackmail
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर ढाई लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। ऐसे में वह अपने तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। उनका मायका कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में है। वहां पड़ोस में रहने वाले वसीम का उनके घर आना जाना है। यह युवक उसकी ससुराल में भी आता जाता था। आरोपी ने अपनी बातों में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद घर में अकेला पाकर उससे संबंध बना लिए। इतना ही नहीं उसने चुपके से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस डर से पीड़िता चुप रही। आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उससे करीब 2.50 लाख रुपये हड़प लिए। 20 जनवरी 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और जबरन घर में घुसने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह भाग गया। पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed