{"_id":"687532c37f7d747a680f74eb","slug":"alligation-of-ganna-samiti-fraud-hapur-news-c-135-1-hpr1002-127339-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गन्ना समिति में हुए घोटाले की रिकवरी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गन्ना समिति में हुए घोटाले की रिकवरी की मांग
Mon, 14 Jul 2025 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 14 Jul 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ गन्ना समिति में करोड़ों के घोटाले में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच करने और धनराशि की रिकवरी कराने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष तरुण सिवाल ने कहा कि गन्ना समिति से जिले के 15 हजार किसान जुड़े हैं, इनके सदस्यता का अंश समिति में जमा है। इसमें करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है, लेकिन किसी भी कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि, किसानों को मामूली कर्ज की वसूली में जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रबंधक समिति एवं गन्ना पदाधिकारियों द्वारा कोई पैरवी हाईकोर्ट में नहीं की गई, इसके कारण अभियुक्तों को हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में राजेश शर्मा, जोगिंद्र, रोहित, पुष्पेंद्र, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।