Hapur: हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराई कैंटर, चालक घायल, हादसे के बाद वाहनों की लगी लंबी कतारें
हापुड़ में थाना देहात के सामने एनएच-09 पर आगे जा रहे ट्रक से पीछे से एक कैंटर टकरा गई। हादसे में चालक घायल हो गया और कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
विस्तार
हापुड़ में थाना देहात के सामने एनएच-09 पर आगे जा रहे ट्रक से पीछे से एक कैंटर टकरा गई। हादसे में चालक घायल हो गया और कैंटर भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। जिला अलीगढ़ के गभाना टोल निवासी चालक प्रवीण शनिवार की देर रात करीब 12 बजे कैंटर में पाईप व अन्य सामान लादकर दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था।
एनएच-09 स्थित थाना देहात के सामने आगे जा रहे ट्रक से उसकी कैंटर टकरा गई। दुर्घटना में वह घायल होकर क्षतिग्रस्त कैंटर में फंस गया। इसके बाद ट्रक चालक अपने ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कैंटर में फंसे चालक प्रवीण को किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
दुर्घटना के बाद हाईवे की एक तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे में कैंटर चालक प्रवीण को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में चालक को भर्ती करा दिया था। पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कैंटर को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया था। हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.