{"_id":"112-37889","slug":"Hapur-37889-112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और शिक्षाशास्त्र की सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और शिक्षाशास्त्र की सीटें फुल
Hapur
Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हापुड़। एकेपी पीजी कालेज में बीए अंग्रेजी,अर्थशास्त्र और शिक्षाशास्त्र की सीटें फुल हो गई हैं। अब प्रवेश लेते वक्त छात्राओं को अन्य विषयाें में चुनाव करना होगा। अब तक 398 छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं।
प्राचार्या डॉ.स्मृति दानी ने बताया कि बीए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और शिक्षाशास्त्र विषय में दो-दो सेक्शन हैं, जो फुल हो गए हैं। अब छात्राएं हिंदी, इतिहास, गृह विज्ञान, संगीत गायन, राजनीति शास्त्र,संस्कृत और ड्राइंग एवं पेंटिंग में तीन-तीन विषय का चुनाव करेंगी। उन्होंने बताया कि कुल 540 सीटें हैं, इनमें 398 सीटें फुल हो गई हैं। जो छात्राएं प्रथम और द्वितीय मेरिट लिस्ट में शामिल हैं, वह 25 जुलाई तक हर हाल में एडमिशन प्राप्त कर लें क्योंकि इसके बाद दोनों मेरिट लिस्ट में शामिल छात्राओं के एडमिशन नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि सीटें भर गई तो वह सीसीएसयू के कुलपति को पत्र भेजकर अन्य सीटें बढ़वाने की मांग उठाएंगी।