{"_id":"674cc32b9464a142f200c6c7","slug":"970-lakhs-grabbed-in-the-name-of-selling-land-hapur-news-c-30-gbd1013-522515-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर 9.70 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर 9.70 लाख हड़पे
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के युवक ने जिला मुजफ्फरनगर निवासी परिवार पर साजिश कर जमीन बेचने के नाम पर 9.70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ, धोखाधड़ी, जानलेवा हमला और लूटपाट का आरोप लगाकर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव रजापुर निवासी प्रशांत चौधरी ने बताया कि गांव मथैठी खतौली मुजफ्फरनगर में उनके रिश्तेदार रहते हैं। बताया कि वर्ष 2022 में रिश्तेदारों ने उनके पिता से जमीन बेचने के नाम पर अलग-अलग दिनों में 9.70 लाख रुपये लिए थे। जमीन का बैनामा न कराने पर प्रशांत चौधरी और उनके पिता ने रिश्तेदारों से पैसे वापस करने की बात कही। पिछले दो वर्षों से आरोपी कुछ न कुछ बहाना बनाकर रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि अप्रैल 2024 में प्रशांत चौधरी घर पर अकेला था। इसी दौरान आरोपी आदित्य सेहरावत, सागर सेहरावत, आकाश सेहरावत, रिया सेहरावत, प्रिया सहरावत और अंजू सहरावत निवासी गांव मथैठी खतौली मुजफ्फरनगर हाथों में हथियार लेकर प्रशांत चौधरी के घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो पक्षों में लेनदेन को लेकर मनमुटाव चल रहा है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।