{"_id":"59a308344f1c1b6c768b49f6","slug":"71503856692-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से गौंदी में बिजली संकट से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से गौंदी में बिजली संकट से लोगों में रोष
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन से बिजली को तरसे गौंदी गांव के लोग
- फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- जल्द राहत नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। गौंदी में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पांच दिन से बिजली गुल है। ग्रामीणों की शिकायत पर ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदली के आदेश किए हैं। लेकिन स्थानीय निगम अफसरों की लापरवाही से सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ रही है। पांच दिन पूर्व गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बिजली बिना भीषण गर्मी में लोगों को पानी किल्लत, मच्छरों से परेशान होना पड़ रहा है। कई बार निगम अफसरों से शिकायत कर राहत की गुहार लगाई जा चुकी है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर, जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में आरिफ, गुड्डू, सलीम, सरताज, हाफिज सलीम, शहजाद, सद्दाम, आसिफ, मतीन आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि पांच दिन से ट्रांसफार्मर की बदली न होने का मामला गंभीर है, मामले की जांच कराई जाएगी।
केबिल फुंकने से पांच घंटे गुल रही बिजली
-भीषण गर्मी से मोहल्लेवासी हुए परेशान
हापुड़। भीषण गर्मी में फाल्ट की समस्या कम होती नजर नहीं आ रही है। मोहल्ला पीरबाउद्दीन में लगे ट्रांसफार्मर की केबिल फुंकने से मोहल्ले की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक गुल रही। गर्मी में आपूर्ति बाधित होने से मोहल्लेवासियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
मोहल्ला पीरबाउद्दीन को बिजली आपूर्ति दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर से दी जाती है। रविवार सुबह करीब 3 बजे अचानक मोहल्ले में लगे 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की केबिल फुंक गई। नागरिक रोस्टिंग समझ बिजली आने का इंतजार करते रहे। सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर मोहल्लेवासियों की परेशानी बढ़ गई।
सूचना पर पहुंचे निगम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को दुरस्त कर मोहल्लेवासियों को राहत दिलाई। आपूर्ति बाधित होने से मोहल्लेवासियों को भीषण गर्मी, पानी किल्लत से काफी परेशानी हुई।
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर की लीड में फाल्ट हो गया था। इसे ठीक करा मोहल्लेवासियों को राहत दिला दी गई है।
फोटो संख्या:नौ नंबर
पांच घंटे ठप रही छह मोहल्लों की बत्ती
चंडी मंदिर कालोनी के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर जताया विरोध पिलखुवा। भीषण गर्मी में रविवार दोपहर शहर के छह मोहल्लों में पांच घंटे के आपात कट से लोग बिलबिला गए। लोगों ने घरों के बाहर निकल गलियों में बैठकर समय बिताया। कटौती से परेशान चंडी मंदिर कालोनी के लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया।
रविवार सुबह अचानक 11 बजे शहर के मोहननगर कालोनी, चंडी मंदिर कालोनी, टीचर्स कालोनी, रामनगर, न्यू आर्यनगर, शैलेष फार्म की बिजली गायब हो गई। दोपहर के समय भीषण गर्मी में बिजली गायब होते ही लोग आग बबूला हो गए। महिलाएं और पुरुष अपने घर से बाहर निकल गए और उन्होंने गलियों में बैठकर समय बिताया। इस दौरान लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। बिजली के आपात कट से आक्रोशित चंडी मंदिर कालोनी के लोगों ने एकत्रित होकर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि बिजली का कभी भी कट लग जाता है। प्रदर्शन करने में सुरेंद्र, रामे, सुरेश, रवि, सोनू, रोहित, नब्बू, हरिओम, विकास शामिल रहे। उधर, अधिशासी अभियंता केपी पुरी ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजली की दिक्कत हो गई थी, जो ठीक करा दी गई है।