फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   2251 patients arrived for treatment at Jan Arogya Melas

Hapur News: जन आरोग्य मेलों में इलाज कराने पहुंचे 2251 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
2251 patients arrived for treatment at Jan Arogya Melas
मजीदपुरा स्थित पीएचसी में लगे जन आरोग्य मेले में मरीज का उपचार करते चिकित्सक।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले की पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेलों में रविवार को 2251 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें 452 बुखार और डायरिया से पीड़ित थे। खांसी, जुकाम वाले मरीजों की संख्या भी अधिक रही। नेत्र संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों को जांच के लिए सीएचसी, जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हर मरीज तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए हर रविवार को जन आरोग्य मेला लगाया जाता है। इन मेलों को चलाने की जिम्मेदारी एक एक चिकित्सक को दी गई है। हालांकि मेले में मरीजों को सामान्य बीमारियों का ही उपचार मिलता है, क्योंकि इनमें विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद नहीं होते।
विज्ञापन


रविवार को समस्त अस्पतालों की ओपीडी में 2251 मरीज पहुंचे। इन मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जरूरत पडऩे पर रक्त के नमूने भी लिए गए। शुगर, मधुमेह की जांच केंद्रों पर की गई। अधिक खांसी वाले मरीजों के बलगम का सैंपल भी टीबी की जांच के लिए लिया गया। सीएमओ ने निरीक्षण कर, मेलों में उपचार व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि जन आरोग्य मेले में आने वाले हर मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं। उपचार के साथ जांच की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed