{"_id":"59aaf6da4f1c1be4278b4e19","slug":"21504376538-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-235 पर गिरा पेड़, घंटों रेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-235 पर गिरा पेड़, घंटों रेंगे वाहन
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-235 पर गिरा पेड़, यातायात अवरुद्ध
-बारिश के चलते गिरा पेड़ हाईवे की रफ्तार पड़ी सुस्त
-वन विभाग ने सुबह 10 बजे सड़क से हटाया पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बारिश के कारण शुक्रवार देर रात धीरखेड़ा के पास एनएच-235 पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इस कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। देर रात की घटना होने के कारण इस मार्ग पर ट्रैफिक काफी कम था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
एनएच-235 पर मेरठ से बुलंदशहर के बीच हजारों वाहन दौड़ते हैं। शुक्रवार को बारिश से सड़क किनारे खड़े पेड़ों की जड़ों में पानी एकत्र हो गया। रात करीब 12 बजे तेज हवा के कारण विशालकाय पेड़ हाईवे पर गिर गया। गनीमत रही कि अधिक रात होने के कारण कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आ सका। सुबह तक पेड़ के कारण यातायात काफी हद तक प्रभावित रहा। बाद में पेड़ को मार्ग से हटवाकर यातायात चालू करा दिया गया।