फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   योग व्यक्ति को तन व मन से रखता है,स्वस्थ्य:पचौरी

योग व्यक्ति को तन व मन से रखता है,स्वस्थ्य:पचौरी

Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
योग व्यक्ति को तन व मन से रखता है,स्वस्थ्य:पचौरी
योग व्यक्ति को तन व मन से रखता है स्वस्थ: पचौरी
विज्ञापन


प्रदेश के कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बुधवार को कहा कि योग मनुष्य तन-मन को स्वस्थ रखता है। योग नया नहीं है, बल्कि यह हमारी परंपरा का एक अंश है। प्रभारी मंत्री पचौरी ने श्रीमती ब्रह्मो देवी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यह विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि योग दिवस विश्वभर में आध्यात्म की पहल है। हालांकि भारतवर्ष में नया नहीं है बल्कि प्राचीन काल से योग किया जाता है। उन्होंने कहा कि यूपी में मोदी और योगी मिलकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। हम सभी को पुरानी विधाओं का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश ने कहा कि योग से ब्लड प्रेशर, तनाव एवं शुगर जैसी बीमारियां नियंत्रित रहती हैं। वैसे भी दीर्घायु के लिए योग जरूरी है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने जिले के प्रभारी मंत्री, अफसरों और नागरिकों के साथ योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने प्रस्तुत किया राष्ट्र अराध्यम गीत
योग और ध्यान के जटिल अभ्यास के परिणामस्वरूप तीसरी आंख कैसे काम करने लगती है, इसका प्रमाण दो बालिकाओं कक्षा 11 की नीलम और कक्षा 9 की ज्योति ने आंख पर पट्टियां बांधकर अंग्रेजी पुस्तक पढ़कर सभी को हैरत में डाल दिया।

इतना ही नहीं योग से ही सामने बैठाए गए एक व्यक्ति के शरीर का पांच छात्राओं ने अपनी आंखों की ताकत से एक्सरे कर उनके शरीर के अंदर की अधिकांश स्थिति सही सही बता दी। इसी तरह एक महिला का नाम लेने पर उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्रस्तुत कर दी।

इन बालिकाओं को योग शिक्षक जूही चौहान और दीपक चौहान ने प्रशिक्षित किया है। भाजपा नेता अनिल त्यागी ने इन बालिकाओं को 5100 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती, पालिकाध्यक्ष मालती भारती, सीडीओ दीपा रंजन, एडीएम रजनीश राय, एसडीएम अजय श्रीवास्तव, सीओ शैलेन्द्र राठौर, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोकपाल ,नगर अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, विद्यालय के संस्थापक राजकृपाल कबाड़ी, अध्यक्ष- स्वाति गर्ग, प्रधानाचार्य अलका गुप्ता, संजय कृपाल, अनिल अग्रवाल, संजय त्यागी, नानक चंद, मेरठ से आये आनन्द प्रकाश अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, विनोद अग्रवाल अनिल शर्मा और हापुड़ से जगदीश, अशोक बबली, श्यामेन्द्र त्यागी, मुकेश तोषनी वाल, पूर्व विधायक जय प्रकाश, प्रफुल्ल सारस्वत, मनोज बाल्मीकि, प्रमोद जिंदल, श्यामेंद्र त्यागी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन संध्या पालीवाल व रेखा ने किया। सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed