{"_id":"5c8ea5cabdec2213e648e985","slug":"181552852426-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी और आईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी और आईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

हापुड़। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और पुलिस महानिरीक्षक रामकुमार ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को शहर के दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पुलिस आफिस पर बैठक कर दिशा निर्देश भी दिए।
रविवार दोपहर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार और पुलिस महानिरीक्षक रामकुमार हापुड़ पहुंचे। उन्होंने दीवान पब्लिक और दिल्ली पब्लिक स्कूल पर बने पोलिंग बूथों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने पैरा मिलिट्री फोर्स के रुकने की व्यवस्था भी जांची। इसके बाद कार्यालय के मीटिंग हॉल में होली और लोकसभा चुनाव के संबंध में दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराया जाए। शांतिभंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने पुलिस आफिस में अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि चुनाव में शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए। चुनाव में शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए। बैठक में एसपी डा. यशपाल सिंह के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।