फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   साबितगढ़ चीनी मिल को ही गन्ना देने पर अड़े 4 क्रय केन्द्रों से जुड़े किसान

साबितगढ़ चीनी मिल को ही गन्ना देने पर अड़े 4 क्रय केन्द्रों से जुड़े किसान

Sat, 10 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
साबितगढ़ चीनी मिल को ही गन्ना देने पर अड़े 4 क्रय केन्द्रों से जुड़े किसान
साबितगढ़ चीनी मिल को ही गन्ना देने पर अड़े चार क्रय केंद्रों से जुड़े किसान
विज्ञापन


हापुड़। कुचेसर रोड पर पड़ने वाले अनेक गांवों के चार गन्ना क्रय केन्द्रों के किसान साबितगढ़ चीनी मिल को ही गन्ना दिए जाने पर अड़े हैं। इसका कारण उक्त मिल प्रबंधन द्वारा खरीदे गन्ने का भुगतान समय पर कर देना बताया गया है। प्रशासन ने उक्त चारों केन्द्रों को इस बार सिंभावली चीनी मिल से जोड़ दिया है। इसके विरोध में किसान जनसंपर्क कर आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे हैं।
भारतीय किसान संघ का बैनर लेकर रसूलपुर के पूर्व प्रधान कर्मवीर सिंह, उदयपुर के अजयवीर सिंह, प्रेमवीर, सुरेश शर्मा और रवीन्द्र आदि को साथ लेकर किसानों ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। इन लोगों का साफ कहना था कि वह लोग अपनी मांग को मनवाने के लिए आन्दोलन करेंगे। क्योंकि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो कई गांवों के किसान बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन

कर्मवीर सिंह ने बताया कि पिछले साल रसूलपुर बी, बनखण्डा बी, नगला कटक और लुखराड़ा बी चार गन्ना क्रय केन्द्र साबितगढ़ चीनी मिल से जुड़े थे। इस मिल ने खरीदे गन्ना का समय पर भुगतान किया था, लेकिन इस बार प्रशासन ने इन चारों केंद्रों को वहां से काटकर सिंभावली चीनी मिल से जोड़ दिया है जबकि वह इसका शुरू से ही विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि सांसद कंवर सिंह तंवर और विधायक विजयपाल आढ़ती ने भी उनके पक्ष में पत्र लिखकर दे रखे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि 27 अक्तूबर को जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह का किसान संघ के पदाधिकारियों ने घेराव किया था, तब उन्होंने गन्ना आयुक्त के यहां अपील करने की बात कही थी लेकिन पता नहीं किस दबाव में वह ऐसा नहीं कर रहे। जबकि वह लोग गन्ना मंत्री सुरेश राणा से भी मिल चुके हैं। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई बल्कि लगता है कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है। ऐसा नहीं होने देंगे बल्कि लड़ाई आरपार की होगी।

जनसपंर्क करने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, मनवीर सिंह, महेन्द्र त्यागी, दयाचंद त्यागी, तेजेन्द्र प्रधान, जन्म सिंह, धर्मपाल मास्टर, कृष्ण कुमार, मनोज प्रधान, रवि चौधरी, प्रमोद नागर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed