{"_id":"5cd7239abdec22077d5be308","slug":"161557603226-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद एक्सप्रेस में चैन पजोंग करते दो दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद एक्सप्रेस में चैन पजोंग करते दो दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद एक्सप्रेस में चैन पुलिंग करते दो दबोचे
हापुड़। दिल्ली से फैजाबाद की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस में पिलखुवा और हापुड़ के बीच आए दिन हो रही चैन पुलिंग की शिकायत पर आरपीएफ ने दो यात्रियों को दबोच लिया। इसके अलावा लोगों से अवैध उगाही करने वाले एक ट्रांसजेंडर को भी सत्याग्रह एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक डीके दीक्षित ने बताया कि पिछले काफी दिनों से फैजाबाद एक्सप्रेस में चैन पुलिंग की शिकायत मिल रही थी। कुछ लोग हापुड़ और पिलखुवा के बीच चैन पुलिंग कर उतर जाते थे। जिसके कारण यात्रा बाधित होती है और कई बार चलती ट्रेन में उतरते समय दुर्घटना भी हो जाती है। मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ उप निरीक्षक मनोज कुमार व उप निरीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार रात चैन पुलिंग कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों दैनिक यात्री हैं। दोनो आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र राजपाल निवासी अचपल गढ़ी पिलखुआ व राजू सिंह पुत्र रमेश चंद सिंह निवासी रसूलपुर किठौर ने रूप में हुई है। इसके अलावा टीम द्वारा सत्याग्रह एक्सप्रेस से लोगों को परेशान करने और अवैध उगाही करने वाले एक ट्रांसजेंडर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।