{"_id":"5c2d04e7bdec2231d561b807","slug":"161546454247-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-डिस्ट्रिक्ट में हापुड़ एक बार फिर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-डिस्ट्रिक्ट में हापुड़ एक बार फिर अव्वल
विज्ञापन

हापुड़। प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम में हापुड़ ने एक बार फिर बाजी मारी है। प्रदेश की रैंकिंग में हापुड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इस पर डीएम ने जिले के अधिकारियों को बधाई दी है।
दिसंबर में ई-डिस्ट्रिक्ट मामले में जिले में समयबद्धता के आधार पर प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। उसके लिए जिले को प्रदेश की रैंकिंग में एक बार फिर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस कार्य के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के योगदान के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से हापुड़ जिला ई-डिस्ट्रिक्ट में प्रदेश की रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करता आ रहा है।