{"_id":"5cfffca9bdec22077725596b","slug":"1560280224201614-hapur-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 1614 किसानों के ब्याज का लाखों रुपये होगा माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 1614 किसानों के ब्याज का लाखों रुपये होगा माफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 1614 किसानों का ब्याज होगा माफ
हापुड़। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से सालों पहले ऋण लेकर ब्याज का बोझ झेल रहे 1614 किसानों के लिए राहत भरी खबर है। बैंक में 30 जून तक एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है। जिसमें किसानों को ब्याज में भारी छूट दी जाएगी।
बैंक के प्रबंधक सत्यपाल सिंह ने बताया कि 1614 किसानों पर बैंक का करीब 16.93 करोड़ रुपये बकाया है। शासन के आदेश पर एक मुश्त समाधान योजना को लागू किया गया है।
इस योजना के तहत वर्ष 1997 से पहले लोन ले चुके किसानों को मूलधन व मूलधन का 10 फीसदी ब्याज ही देना होगा, एक अप्रैल 1997 से 31 मार्च 2007 तक लोन लेने वाले किसानों को मूलधन व मूलधन के बराबर ब्याज व 10 फीसदी ब्याज देना होगा, अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2012 तक लोन लेने वाले किसानों को मूलधन जमा करना होगा, कुल ब्याज के पैसों में 35 फीसदी छूट किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसान 30 जून तक योजना के तहत आवेदन कर बैंक में अपना एक मुश्त पैसा जमा करा सकते हैं।