Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uproar over sales manager's death in road accident

Hapur News: सड़क हादसे में सेल्स मैनेजर की मौत के मामले में हंगामा, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uproar over sales manager's death in road accident
धौलाना थाने में घेराव करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : 1
धौलाना। देहरा-धौलाना मार्ग पर सोमवार देर शाम सड़क हादसे में सेल्स मैनेजर अनुज कुमार (30) की मौत मामले में ग्रामीणों ने देर रात हंगामा किया। जाम लगाने का लगाने का प्रयास कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया। लोगों का कहना था कि मृतक के भाई की हत्या हुई थी, ऐसे में मामले में साजिश की आशंका है। गुस्साए लोगों ने थाने में भी काफी देर तक हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे सीओ पिलखुवा ने लोगों को समझाकर स्थिति संभाली। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम बासतपुर निवासी अनुज कुमार (30) पुत्र मधुसूदन सिंह की सोमवार शाम देहरा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार सीसी रोड में गड्ढों के कारण बाइक फिसलने और सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से की अनुज की मौत हो गई। देर शाम परिजनों ने धौलाना रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिससे यातायात अवरुद्ध हो गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन


छह साल पहले हुई थी भाई की हत्या
परिजनों के अनुसार करीब छह वर्ष पहले अनुज के भाई राहुल की गुरुग्राम में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अनुज ने ही मुकदमा दर्ज कराया था और लगातार पैरवी कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, मामले में नामजद आरोपियों के नजदीकियों की ओर से लगातार समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताया है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। कुछ दिन पहले ही मार्ग पर निर्माण कार्य हुआ था। जहां सीसी रोड शुरू होती है, वहां गहरे गड्ढे बने हुए हैं। आशंका है कि बाइक का पहिया गड्ढे में जाने से अनुज सड़क पर गिर गए। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। उधर, जवान बेटे की मौत से पिता मधुसूदन सिंह बदहवास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed