फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Patients' complete digital records will be available with a single click.

Hapur News: एक क्लिक में मिलेगा मरीजों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Patients' complete digital records will be available with a single click.
पिलखुवा स्थित सरस्वती अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती डीएम व सीडीओ।संवाद
पिलखुवा। मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध होंगे। सरकारी और निजी अस्पतालों की सेवाएं आपस में जुड़ेंगी। इससे मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी। मंगलवार को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कविता मीना ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी पहल है। इसके माध्यम से जनपद के नागरिकों के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे। इससे सरकारी और निजी दोनों स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा। उन्होंने सभी निजी अस्पतालों और चिकित्सकों से मिशन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन

सम्मेलन का मुख्य विषय जनपद के डिजिटल स्वास्थ्य तंत्र में सरकारी और निजी सेवाओं का एकीकरण रहा। इसमें आभा पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया और उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। स्वास्थ्य पेशेवरों की रजिस्ट्री और स्वास्थ्य संस्थानों के पंजीकरण की जानकारी दी गई। इसके साथ ही डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तैयार करने और उनके महत्व को समझाया गया। सम्मेलन में सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य जनपद में डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावी बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed