{"_id":"6aea1ef04fb0c251fa0cfd1d","slug":"inspected-the-strong-room-and-the-dispatch-site-for-the-assembly-elections-hapur-news-c-135-1-hpr1005-151501-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विधानसभा चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और रवानगी स्थल का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विधानसभा चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और रवानगी स्थल का निरीक्षण किया
विज्ञापन
नवीन मंडी में चुनाव की तैयारी की जानकारी लेती डीएम। स्रोत: विभाग
हापुड़। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए मंगलवार को डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी कविता मीना ने नवीन मंडी स्थित स्ट्रांग रूम और रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पोलिंग पार्टियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई की स्थिति देखी। वहीं, रवानगी स्थल पर वाहनों की पार्किंग, पोलिंग पार्टियों के बैठने, चुनाव सामग्री वितरण और वापसी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सभी तैयारियां पूरी की जाएं। विधानसभा चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।