{"_id":"5ccb4524bdec22077b457313","slug":"131556825380-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर रेट न देने पर सेल्समैनों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर रेट न देने पर सेल्समैनों ने युवक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवर रेट न देने पर सेल्समैनों ने युवक को पीटा
हापुड़। शराब की बोतल पर ओवर रेट लेने का विरोध करने पर सेल्समैनों ने एक युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को बचाते हुए आबकारी विभाग पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
हापुड़ नगर में कोतवाली के पास स्थित एक सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर बुधवार की रात एक युवक बोतल खरीदने के लिए गया था। दुकान पर कार्यरत सेल्समैनों ने बोतल पर 20 रुपये अतिरिक्त काट लिए। ओवर रेट लेने का विरोध करने पर सेल्समैनों ने युवक के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। इतना ही नहीं दुकान से बाहर निकलकर आरोपियों ने युवक की पिटाई भी शुरू कर दी। इस दौरान हंगामा होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए युवक को बचाया। इसके बाद भी सेल्समैनों ने ओवर रेट लेना बंद नहीं किया, जिससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने आबकारी विभाग पर शराब की दुकानों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।
लोगों का आरोप है कि आबकारी विभाग के संरक्षण के चलते शराब की दुकानों पर कार्यरत सेल्समैन अधिकतर उपभोक्ताओं ने पव्वे, अध्धे समेत बोतल पर दस से बीस रुपये अतिरिक्त वसूल रहे हैं। मना करने पर आरोपी अभद्रता और हाथापाई भी करते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। सभी दुकानों का औचक निरीक्षण कर जांच की जाएगी। वहीं कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि उन्हें भी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।