फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मौसम के करवट बदलने से किसानों में बेचैनी

मौसम के करवट बदलने से किसानों में बेचैनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मौसम के करवट बदलने से किसानों में बेचैनी
मौसम के करवट बदलने से किसानों में बेचैनी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। आकाश में बादल छाने से मौसम ने फिर करवट बदल ली है, जिससे ओलावृष्टि का खतरा मंडराने से खेतों में तैयार खड़ी फसल को देख किसानों में बेचैनी बढ़ गई है।

तापमान में अप डाउन होने से मौसम का मिजाज स्थिर होने की बजाए लगातार करवट बदल रहा है, जिससे सोमवार को आकाश में बादल घिरने से तापमान में गिरावट आने पर हवा में ठंडक बढ़ गई। मौसम बदलने से मेहनतकश किसानों में बेचैनी बढ़ गई है, क्योंकि इस समय सरसों की कटाई जोरों पर चल रही है और बाली निकलने से गेहूं की करीब 90 फीसदी फसल भी पकने के कगार पर कदम बढ़ा रही है। इसके अलावा गन्ने की बुआई का काम भी जोरों पर चल रहा है। कृष्ण त्यागी, हाजी रिफाकत, अनिल चौधरी, चुन्ने खां, मुखिया मदहत अली का कहना है सर्दी के आखिरी पड़ाव और गर्मी की शुरुआत में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का खतरा सर्वाधिक रहता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. नफीस चौधरी का कहना है कि तापमान बढ़ने से प्रेशर घटने पर हवा ऊपर उठ रही है, जिसकी भरपाई को पश्चिमी की तरफ से ठंडी हवा आने से वेस्टर्न यूपी में विक्षोभ की स्थिति बन रही है। जिससे मौसम बिगड़ने के साथ ही बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed