फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   12 crore rupees spent for hapur railway station

Hapur News: 12 करोड़ से रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, बढ़ेंगी सुविधाएं

Sat, 17 Jun 2023 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 17 Jun 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
12 crore rupees spent for hapur railway station
हापुड़। अमृत भारत योजना के तहत जल्द ही हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। स्टेशन पर लिफ्ट, वाहन पार्किंग, नए शेड व टिकटघर का निर्माण सहित अन्य सुविधाएं बढ़ंगी। निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है और टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। गति शक्ति यूनिट के चीफ व डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर ने शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत उत्तर रेलवे के प्रमुख 75 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है। मुरादाबाद रेल मंडल के अंतर्गत इसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन भी शामिल किया गया है। स्टेशन की सूरत बदलने के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और यात्रियों को सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शनिवार को गति शक्ति यूनिट के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर यसवंत सिंह व डिप्टी प्रोजेक्टर मैनेजर सपना मीना हापुड़ रेलवे स्टेशन पहंचे। जहां उन्होंने टिकट घर, प्लेटफार्म, सिग्नल रुम, पूछताछ केंद्र आदि का निरीक्षण कर मॉडल तैयार किया। उन्होंने बताया कि योजना के तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट व स्वचलित सीढि़यां लगेंगी और रेलवे लाइन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा। वर्तमान टिकट घर के स्थान पर वाहन पार्किंग बनाई जाएगी और रेलवे अस्पताल के पीछे नया टिकट घर का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ प्लेटफार्म की मरम्मत, नए टिन शेड का निर्माण, एसी वेटिंग रूम, आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराकर यात्रियों को सुविधाओं को लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह, कार्य निरीक्षक वीके त्यागी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक हरिचरण मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed