फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मोदी जी! बैंकों की तर्ज पर कैसे चलेंगे डाकघर

मोदी जी! बैंकों की तर्ज पर कैसे चलेंगे डाकघर

Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मोदी जी! बैंकों की तर्ज पर कैसे चलेंगे डाकघर
मोदी जी! बैंकों की तर्ज पर कैसे चलेंगे डाकघर
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही डाकघरों को बैंकों की तर्ज पर चलाने का सपना देख रहे हों, लेकिन स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही से यह सपना साकार होता नजर नहीं आ रहा है।

मुख्य डाकघर में बीते पांच महीने से चेक बुक खत्म पड़ी हैं। ग्राहक अधिकतर पैसों का लेनदेन चेक के माध्यम से ही करते हैं। लेकिन अफसरों की अनदेखी से उन्हें मायूस होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में इन दिनों अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। ग्राहकों की समस्याओं को न तो सही तरीके से सुना जाता है और न ही उसके निस्तारण का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि बीते पांच महीने से डाकघर में चेक बुक ही नहीं हैं। ऐसे में ग्राहक रोजाना डाकघर के चक्कर लगा रहे हैं। वहां मौजूद आलाधिकारी भी ग्राहकों को टरकाने में ही भलाई समझ रहे हैं। चेक बुक उपलब्ध कराने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। मजबूरी में ग्राहकों को बैंकों का सहारा लेना पड़ रहा है।


पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता का कहना है कि चेक बुक का स्टॉक पीछे से नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में कई बार रिमाइंडर दिए जा चुके हैं। स्टॉक आते ही ग्राहकों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed