फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Whether a teacher or a cook, everyone will receive cashless medical treatment worth up to five lakh rupees.

Hamirpur News: शिक्षक हो या रसोइया सभी को मिलेगा पांच लाख तक का कैशलेस इलाज

Wed, 08 Jul 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Whether a teacher or a cook, everyone will receive cashless medical treatment worth up to five lakh rupees.
फोटो 08 एचएएमपी 21- शिक्षिका को कैशलेस इलाज का डेमो कार्ड देते हुए अतिथि। संवाद
हमीरपुर। कलक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 10 लाभार्थियों को डमी कार्ड सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य ललित कला अकादमी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार ने यह बड़ी सौगात दी है। सरकार का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सदर विधायक मनोज प्रजापति ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के स्वास्थ्य की चिंता दूर कर उन्हें बेहतर माहौल में शिक्षण कार्य करने का अवसर दिया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर और स्कूल बैग के लिए प्रति छात्र 1200 रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई। जिले में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ 2,907 शिक्षकों, 840 शिक्षामित्रों, 307 अनुदेशकों और 2,439 रसोइयों को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन मंजीता अहिरवार और ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने किया। यहां जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, सीडीओ अरुण कुमार सिंह, बीएसए मुकेश खरवार, जिला समन्वयक आलोक त्रिपाठी, जिला बीएसए मुकेश खरवार, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थियों के खाते में भेजे गए 1200 रुपये

राठ तहसील सभागार में विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों की चिंता करते हुए मुख्यमंत्री ने पांच लाख तक की कैशलेस सुविधा उपलब्ध कराई है। जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि सरकार की इस योजना से करीब 12 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। एसडीएम ने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांजेक्शन योजना में 12 सौ रुपये प्रति विद्यार्थी उनके खातों में भेजे गए हैं। एसबीआई के शाखा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 10 लाख शिक्षक, संविदा कर्मियों की सुरक्षा के लिए विशेष सैलरी अकाउंट के लिए समझौता ज्ञापन स्वीकृत किया है। बीईओ शैलेश कुमार त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं सर्व शिक्षा अभियान के द्वितीय फेज में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर शिक्षा के महत्व को बताया। संचालन रविंद्र सक्सेना ने किया। यहां पर एआरपी मसरूर अहमद हाशमी, नसीम अहमद, भुवनेश तिवारी, नवीन बुधौलिया, संजीव शर्मा, सलाउद्दीन समेत अन्य शिक्षक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed