{"_id":"6aaecacc7e9f57a2800c08af","slug":"risk-of-stem-borer-infestation-in-the-paddy-crop-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145259-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: धान की फसल में तना छेदक रोग का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: धान की फसल में तना छेदक रोग का खतरा
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 05- कुरारा क्षेत्र के जखेला गांव में धान की फसल में कीटनाशक का छिड़काव करता किसा
हमीरपुर/कुरारा। बदलते मौसम और बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से धान समेत अन्य खरीफ फसलों में कीटों के प्रकोप का खतरा बढ़ गया है। समय रहते बचाव के उपाय नहीं किए गए तो कीट फसलों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। धान की फसल में तना छेदक रोग का प्रकोप बढ़ा है जिससे किसान दवा का छिड़काव करने में जुटे हैं। कृषि विभाग ने किसानों को फसलों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है।
जिले भर में किसानों ने 15,685 हेक्टेयर में धान फसल की बोआई की है। बदलते मौसम के चलते धान की फसल में तना छेदक और सूंडी की शिकायत होने से फसल के पत्ते सूखने लगे हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश कुमार ने बताया कि इस समय धान की फसल बढ़वार की अवस्था में है। वर्तमान मौसम में दीमक, जड़ की सूंडी, पत्ती लपेटक, तना भेदक तथा हरे और भूरे फुदके का प्रकोप हो सकता है। दीमक पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है। जड़ की सूंडी के प्रकोप से पौधे पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में खेतों की लगातार निगरानी जरूरी है।
सूखने लगे धान के पत्ते
22 बीघा में बासमती धान की फसल लगा रखी है। बदलते मौसम से तना छेदक और सूंडी का प्रकोप होने से फसल के पत्ते सूखने लगे हैं। -लाल सिंह, जखेला।
दवा का करा रहे छिड़काव
12 बीघा खेत में धान की फसल कराई है। धान की फसल में तना छेदक और सूंडी का प्रकोप बढ़ा है। कीटनाशक दवा का छिड़काव करा रहे हैं। -सुंदर सिंह, किसान।
करीब एक हजार हेक्टेयर में लगा धान
क्षेत्र में कुरारा, रिठारी, चकोठी, जल्ला, जखेला, भैंसापाली, डामर, कुतुबपुर, शिवनी, झलोखर आदि गांवों में करीब 1000 हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई है। फसल में तना छेदक रोग के प्रकोप से बचाने के लिए किसान भाई क्लोरेंट्रानिलिप्रोल डेढ़ सौ एमएल प्रति हेक्टेयर 500 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव कर सकते हैं। यह दवा कृषि बीज भंडार में 40 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध है। -सुरेश कुमार, राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी कुरारा।
विज्ञापन
धान की फसल में पत्ता लपेटक कीट की रोकथाम के लिए क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत 150 मिली प्रति हेक्टेयर या कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50 प्रतिशत (एक किग्रा प्रति हेक्टेयर) दवा को 500 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। -डॉ. राजीव सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा।