फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ultrasound that was closed eight months ago was found operational, sealed

Hamirpur News: आठ माह पहले बंद कराया अल्ट्रासाउंड संचालित मिला, सील

Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 08 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound that was closed eight months ago was found operational, sealed
भरुआ सुमेरपुर। भ्रूण परीक्षण आयोग के निर्देश पर आठ माह पूर्व बंद कराया गया अल्ट्रासाउंड केंद्र दोबारा संचालित पाए जाने पर सीएमओ ने सील कर दिया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


कस्बे के स्टेशन मार्ग पर विनायक पैथालॉजी एंड अल्ट्रासाउंड संचालित हो रहा थी। इसकी शिकायत भ्रूण परीक्षण आयोग से की गई थी। आयोग ने मामले की जांच चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त को सौंपकर जांच रिपोर्ट तलब की थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद आयोग ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश जारी करके इसे बंद कराने को कहा था। आयोग के आदेश के बाद इसे आठ माह पूर्व बंद कर दिया गया था। छह माह तक यह पैथालॉजी सेंटर बंद रहा। एक मार्च से बगैर किसी आदेश के दोबारा चालू हो गया। इसकी शिकायत दोबारा आयोग से की गई। आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यवाही के आदेश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. गीतम सिंह, डिप्टी सीएमओ अनूप निगम, कार्यालय लिपिक वेदप्रकाश श्रीवास्तव के साथ पैथालॉजी पहुंचे। अधिकारियों को पैथालॉजी संचालित मिली। यहां 20 से अधिक संख्या में गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लाइन में बैठी हुई थी। पैथालॉजी संचालक चमक लाल बगैर आदेश के संचालन पर अधिकारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर सीएमओ ने एसडीएम सदर सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा को मामले से अवगत कराया और पैथालॉजी सील करने की बात कही। एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार प्रदीप निगम को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। सीएमओ ने बताया कि इस पैथालॉजी को बांदा के हर्षवर्धन के नाम से चलाया जा रहा था। यह अवैध ढंग से संचालित था, जांच में इसकी पुष्टि हुई तभी आयोग ने इसको अग्रिम आदेश तक बंद करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed