{"_id":"76d159fc62d05aa69516b636bd5c25ab","slug":"theif-caught-in-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में चोर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चोर को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के अंदर पासबुक की इंट्री करते समय एक युवक ने उपभोक्ता का बैग चोरी कर लिया। इसमें 50 हजार रुपये थे। उपभोक्ता के शोर मचाने पर अन्य लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली के रमेड़ी मोहल्ला निवासी रिटायर्र्ड शिक्षक विजयकुमार सिंह सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे रुपये निकालने भारतीय स्टेट बैंक शाखा गया। उसने 50 हजार रुपये निकालकर बैग में डाल दिए। पास बुक में इंट्री कराने के लिए वह उपभोक्ताओं के साथ लाइन में खड़ा था तभी बगल में खड़े युवक ने उसका बैग चोरी कर लिया। इस बीच उसकी नजर बैग लेकर भाग रहे युवक पर पड़ी तो उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
बैंक के अंदर मौजूद अन्य लोगों ने चोर को धर दबोचा। मौके पर पहुंचे कोतवाल पीके यादव ने आरोपी का नाम हीरालाल पुत्र भोलाराम निवासी बहेरा कोतवाली घाटमपुर कानपुर नगर बताया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन