फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   The staff working the black blindfold

काली पट्टी बांध किया कर्मचारियों ने काम

Wed, 24 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
The staff working the black blindfold
pradarshan - फोटो : amar ujala
कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के स्थान पर जनपद सचिवालय रखे जाने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आंदोलित हैं।
विज्ञापन


प्रांतीय आह्वान पर सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मांगों की सुनवाई न होने पर कलेक्ट्रेट में संघ का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।   कर्मचारियों का कहना था कि मांगें पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 24 अगस्त को अपनी मांगों से संबंधित प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में बैठक कर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। अध्यक्ष जगदीश निगम व मंत्री त्रिलोक कुमार ने बताया कि कल बुधवार को भी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। साथ ही बताया कि 24 अगस्त को बैठक कर 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के  माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर लतीफ अहमद, माजदा, गोविंद शर्मा, कुलदीप चंद्र यादव, आशीष कुमार कौशल, राजकुमार त्रिवेदी, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र धुरिया, बृजनंदन, विजय कुमार, अशोक सक्सेना, रविंद्र निगम, नाथूराम सोनकर, मुख्तार अहमद, सहदेव आदि ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed