{"_id":"57bdddc14f1c1be55dd4f24d","slug":"the-book-became-a-flood-barrier-in-traffic-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बही सड़कें आवागमन में बनी बाधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बही सड़कें आवागमन में बनी बाधा
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
उपरहका गांव के पास बने पुल से जुड़ी सड़क बाढ में बही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांधों के फाटक खोले जाने से चंद्रावल नदी व विरमा नदी की बाढ़ की चपेट में आए दर्जनों से अधिक गांवाें की हालत बद से बदतर हो गई है। मौदहा विकासखंड के पढ़ोरी का मजरा बजरंग डेरा गांव के पास मुख्य मार्ग की सड़क कट जाने से आवागमन ठप हो गया है।
इसमें सिसोलर मार्ग पर पड़ने वाले दर्जन गावों का सम्पर्क टूट गया है। उपरहका गांव में नदी के पुल से लगी सौ मीटर सीसी सड़क बाढ़ में बह गई है साथ ही 1200 मीटर डामरयुक्त सड़क बाढ़ की चपेट में आकर नेस्तनाबूत हो गई। जिससे गांव का आवागमन एक सप्ताह से पूरी तरह ठप है।
बीमारी से पीड़ित लोगों को ग्रामीण डोली में लादकर कस्बा व शहर के अस्पतालो मेें इलाज कराने ले जाने के लिए विवश हैं। लोक निर्माण विभाग इन बाढ़ से ध्वस्त हुई सड़काें के दुरूस्त कराने से बेखबर है। ग्राम प्रधान राजकुमार राजपूत सहित सैकड़ो ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से बाढ़ से नष्ट हुई सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं ऐसा ही कुछ हाल क्षेत्र के भैसायं, बंडवा, शिवनी व बिलगांव आदि गांवाें का भी है। जहां के संपर्क मार्ग खराब हो जाने से लोगो को आवागमन में भारी तकलीफें उठानी पड़ रही हैं।