{"_id":"63f27e5af9c6338df00087fd","slug":"stopped-from-dancing-in-the-procession-the-youth-pelted-stones-three-injured-hamirpur-news-c-12-1-87332-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: बरात में नाचने से रोका तो युवक ने बरसाए पत्थर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: बरात में नाचने से रोका तो युवक ने बरसाए पत्थर, तीन घायल
Mon, 20 Feb 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के एक गेस्ट हाउस में बरात में नाचने से रोकने पर युवक ने घर की छत से बरातियों पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है।
अमन शहीद निवासी इदरीश ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को शहर के शहनाई गेस्ट हाउस में उसके भतीजे नदीम की शादी थी। निकासी के दौरान पटकाना मोहल्ला निवासी छोटू शराब के नशे में बरात में डांस करते हुए महिलाओं से अभद्रता करने लगा। मना किया गया तो विरोध किया। इसके बाद वह अपने घर की छत पर चढ़कर परिजनों के साथ मिलकर बरातियों पर पत्थर बरसा दिए। जिससे पटकाना निवासी लक्ष्मी सिंह (30), अमन शहीद निवासी इदरीश (48) व जुनैद (22) पत्थर लगने से घायल हो गए। बरातियों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से इदरीश को कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि समीउल्लाह की तहरीर के आधार पर छोटू और लाली पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।